{"_id":"65984afb0680852951082c63","slug":"did-a-surprise-inspection-of-the-drainage-works-being-dehradun-news-c-5-1-drn1032-322497-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मंत्री ने ड्रेनेज कार्यों का निरीक्षण किया, अतिक्रमण मिलने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मंत्री ने ड्रेनेज कार्यों का निरीक्षण किया, अतिक्रमण मिलने पर भड़के
विज्ञापन
I- रेसकोर्स में सिंचाई विभाग की ओर से 725 मीटर में कराया जा रहा कार्यI
शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रेसकोर्स में सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे ड्रेनेज कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य पर हुए अतिक्रमण मिला तो संबंधित अधिकारियों पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि इसे तत्काल हटाया जाए।
रेस कोर्स में सिंचाई विभाग की ओर से करीब 725 मीटर लंबे ड्रेनेज का कार्य किया गया है। इसकी अनुमानित लागत लगभग दो करोड़ रुपये है। शुक्रवार को मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल रेसकोर्स पहुंचे। इस दौरान ड्रेनेज के कार्यों का निरीक्षण कर सड़क से ऊंचे चेंबर को सड़क के बराबर करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अतिक्रमण को हटाकर सड़क को कब्जामुक्त किया जाए। इस मौके पर पार्षद रोहन चंदेल, अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, राजेश कुमार लांबा, अनमोल अरोड़ा, हनी साहनी, गुरप्रीत छाबड़ा, सतीश भटनागर संजय कालरा आदि उपस्थित थे।