{"_id":"583adc884f1c1b5d290880c7","slug":"dharmendra-pradhan-visit-vikas-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जवला का लक्ष्य मां-बहनों को कष्ट से मुक्ति दिलाना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जवला का लक्ष्य मां-बहनों को कष्ट से मुक्ति दिलाना'
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
Updated Sun, 27 Nov 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब, मां-बहनों और नौजवानों के लिए समर्पित है। प्रत्येक मां का दर्द समझती है।
विज्ञापन
इसलिए सरकार अपने खर्चे पर प्रत्येक पात्र परिवार को घरेलू गैस का कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत हरबर्टपुर में आयोजित निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि आगामी 2 साल के भीतर उत्तराखंड का कोई भी परिवार बिना एलपीजी के नहीं रहेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में जगह-जगह 17 वितरण केंद्र खोले जाएंगे। जिससे नौजवानों को रोजगार भी मिल सकेगा। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए पहाड़ों पर भी बॉटलिंग प्लांट लगाए जाएंगे। अब तक प्रदेश में 63 हजार परिवारों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। कहा उज्जवला योजना का उद्देश्य मां-बहनों को कष्ट से मुक्ति दिलाना है।
विज्ञापन
शोध में भी सिद्ध हो चुका है कि एक घंटे का घरेलू धुंआ 400 सिगरेट फुंकने के समान है। कार्यक्रम के दौरान 2200 लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस मौके पर आयोजक और महानगर प्रभारी नीरु देवी, संयोजक बलवंत सिंह, आईओसी के महाप्रबंधक यादवेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष धन सिंह रावत, जिला प्रभारी खजान दास, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, रामशरण नौटियाल, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री नवीन ठाकुर, ब्लॉक प्रमुख तारा देवी, नगरपालिकाध्यक्ष हरफूल चंद महावर आदि मौजूद रहे।
काले धन का समर्थन वालों ने बुलाया भारत बंद
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गरीब आदमी की मेहनत की कमाई को संरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सिर्फ वायदे करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा विपक्षी पार्टियों ने नोटबंदी के विरोध में सोमवार को भारत बंद बुलाया है। काले धन का समर्थन करने वाले ही बंद का आह्वान कर रहे हैं। आम जनता का उन्हें समर्थन नहीं मिलने वाला। देश से प्रेम करने वाले लोग बंद का पुरजोर विरोध करेंगे।