{"_id":"586ac2ed4f1c1b0b52158e08","slug":"dhandhera-became-nagar-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: ढंडेरा को दिया सीएम का तोहफा, बनी नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: ढंडेरा को दिया सीएम का तोहफा, बनी नगर पंचायत
ब्यूरो/ अमर उजाला, लंढौरा (रुड़की)
Updated Tue, 03 Jan 2017 03:24 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के ढंडेरा में आयोजित सर्वसमाज सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ढंडेरा को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दे दी। उन्होंने अशोक नगर में पीने के पानी और मोहनपुरा में पानी की निकासी के लिए भी योजना शुरू कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत ने आचार संहिता से ठीक पहले ढंडेरा को नगर पंचायत की सौगात देकर लोगों का दिल जीत लिया। सर्वसमाज सम्मेलन के लोग ढंडेरा को नगर पंचायत बनाने को लेकर तख्तियां लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दो साल में ही राज्य के विकास की दर को देश की विकास दर के मुकाबले दोगुना किया है। उनके सीएम बनने से पहले राज्य में 23 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे थे। जो आज घटकर 12 प्रतिशत रह गए हैं। पेंशनरों की संख्या एक लाख 74 हजार से बढ़ाकर सात लाख 25 हजार तक पहुंचा दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फिर से उन्हें प्रदेश में सरकार बनाने का मौका मिला तो वर्ष 2017 में ही पेशनरों की संख्या दस लाख तक पहुंच जाएगी। देश में सामाजिक सुरक्षा के लिए पेंशन देने वाला पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है।
प्रदेश में एक हजार युवतियों को पुलिस में नौकरी दी है। इनमें 108 लड़कियां हरिद्वार जिले की हैं। इस दौरान सीएम ने प्रदेश सरकार को गिराने के लिए भाजपा पर निशाना साधा।