{"_id":"5961ebdc4f1c1b78208b4745","slug":"dhan-singh-rawat-said-women-co-operative-bank-will-open-in-every-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले में खोला जाएगा महिला सहकारी बैंक: धन सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले में खोला जाएगा महिला सहकारी बैंक: धन सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 09 Jul 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
dhan singh rawat
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी जिलों में महिला सहकारी बैंक खोला जाएगा, जिसमें चौकीदार और सुरक्षा गार्ड से लेकर उच्च स्तरीय स्टाफ में महिलाएं ही तैनात होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक लाख का ऋण दो फीसदी ब्याज पर देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक हल्द्वानी और फतेहपुर साधन सहकारी समिति हल्द्वानी की ओर से फतेहपुर चौराहा हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या पलायन और बेरोजगारी है। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 1856 करोड़ रुपये सहकारिता के विकास के लिए दिए हैं। अब महिला समूहों और संयुक्त देयता समूहों के जरिए महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति स्तर से एक-एक समूह की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाए ताकि उन्हें व्यवसाय के लिए सहकारिता विभाग के माध्यम से एक लाख से लेकर पांच लाख तक के प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी जा सके।
विज्ञापन
बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने मंत्री के सामने कई मांगें रखीं। संचालन बैंक के सचिव और महाप्रबंधक सीके कमल ने किया।