फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami's kitty gives food, clothes and house as gift to police

Dehradun News: धामी के पिटारे से पुलिस के लिए रोटी कपड़ा और मकान की सौगात

Tue, 22 Oct 2024 04:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Dhami's kitty gives food, clothes and house as gift to police
I- अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर तक के लिए वर्दी भत्ता लगभग दोगुना किया
विज्ञापन

I

I
I

I- पौष्टिक आहार भत्ते में 100 रुपये की बढ़ोतरी, हाईएल्टीट्यूट भत्ता भी 100 रुपये बढ़ा
I

I
I

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। उनके पिटारे से इस बार पुलिस के लिए रोटी, कपड़ा और मकान सभी सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए घोषणाएं निकलीं। आवासीय भवन निर्माण के लिए आगामी वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।



इसके अलावा पौष्टिक आहार भत्ते में बढ़ोतरी और वर्दी भत्ते को लगभग दोगुना करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की। पुलिस लाइन में हुई परेड के बाद मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों व पुलिस अधिकारियों ने बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों का है। बीते एक वर्ष में अपने इसी कर्तव्य को निभाते हुए पूरे देश में कुल 216 पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। आने वाले समय में हमें बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा, साइबर क्राइम जैसे अपराध के लिए हमें और भी ठोस कार्ययोजना बनानी होगी। डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि 21 अक्तूबर का दिन राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र बलों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख के 16 हजार फीट ऊंचे बर्फीले व दुर्गम क्षेत्र हॉट स्प्रिंग में सीआरपीएफ की एक गश्ती टुकड़ी के 10 बहादुर जवानों ने एसआई करन सिंह के नेतृत्व में चीनी अतिक्रमणकारियों से लोहा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बहादुरी के साथ लड़ते हुए अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी थी। इसी याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी आदि उपस्थित रहे।





Iअब 7500 हजार रुपये प्रति पांच वर्ष हुआ वर्दी भत्ताI



मुख्यमंत्री ने इंस्पेक्टर से सहायक सब इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 3500 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले यह भत्ता हर पांच साल में 4000 रुपये मिलता था। अब इसे लगभग दोगुना 7500 रुपये प्रति पांच साल किया गया है।








Iउत्तराखंड के चार पुलिसकर्मी हुए बलिदानI

इस साल उत्तराखंड के चार पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों की आहुति दी। इनमें हेड कांस्टेबल गणेश कुमार उत्तरकाशी, कांस्टेबल गणेश कुमार ऊधमसिंहनगर, कांस्टेबल गोविंद सिंह भंडारी ऊधमसिंहनगर, एएसआई कांता प्रसाद उत्तरकाशी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed