फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami Government Introduces New Rules Amidst Energy Crisis No ACs in Electricity Offices Officers Must Carpool

Uttarakhand: ऊर्जा संकट के बीच धामी सरकार का नया नियम, बिजली दफ्तरों में एसी नहीं, अफसरों को करनी होगी कारपूल

Tue, 02 Jun 2026 09:57 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 02 Jun 2026 09:57 AM IST
सार

ऊर्जा संकट के बीच धामी सरकार ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत बिजली दफ्तरों में नो एसी और अफसरों को कारपूल के निर्देश दिए हैं। 23 कड़े नियम जारी किए गए, जिससे फिजूलखर्ची भी रुकेगी।

विज्ञापन
Dhami Government Introduces New Rules Amidst Energy Crisis No ACs in Electricity Offices Officers Must Carpool
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धामी सरकार के ऊर्जा संरक्षण और संसाधन प्रबंधन अभियान के तहत अब यूपीसीएल ने 23 कड़े नियम जारी किए हैं। जहां बिजली दफ्तरों में एसी का ना के बराबर इस्तेमाल होगा तो वहीं अफसरों को कारपूल करके दफ्तर आना होगा।

विज्ञापन


नए आदेश के मुताबिक, अब सभी कार्यालयों और भवनों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रखना होगा। इसके अलावा, अधिकारियों को एसी का प्रयोग न करने या कम से कम करने के लिए हतोत्साहित किया जाएगा। दफ्तरों में अनावश्यक रोशनी और सजावटी लाइटिंग पर भी पूरी तरह से नियंत्रण किया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों और अधिकारियों को कारपूल (गाड़ी साझा करना) या एम्प्लॉई बस सर्विस का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कर्मचारियों को साइकिल से कार्यालय आने-जाने के लिए प्रेरित करने के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। बिजली विभाग के कार्मिकों को निजी वाहनों के बजाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सख्त हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: फोन इस्तेमाल करने में पहाड़ की महिलाएं पीछे नहीं, पिछले तीन साल में 12% बढ़ा मोबाइल का उपयोग

लंच ब्रेक दफ्तर में करें
बिना आवश्यकता के होने वाली विदेशी और घरेलू यात्राओं पर पूरी तरह अस्थायी रोक लगा दी गई है। दफ्तरों के खर्चों से बचने के लिए वर्चुअल बैठक और हाइब्रिड गवर्नेंस को अनिवार्य रूप से अपनाने को कहा गया है। कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे लंच ब्रेक के दौरान बाहर जाने के बजाए कार्यालय परिसर में ही अपना लंच करें, ताकि समय और ईंधन दोनों की बचत हो सके।

सरकारी खरीद में शत-प्रतिशत मेक इन इंडिया नियमों का कड़ाई से पालन करने और त्योहारों पर स्थानीय हस्तशिल्प व जीआई-टैग वस्तुओं को प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया है। यूपीसीएल के कार्यालय की कैंटीनों में तेल के उपयोग की समीक्षा की जाएगी। कम तेल वाले स्वास्थ्यवर्धक भोजन के लिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed