फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami Cabinet Expansion Rajpur MLA Khajan Das Becomes Minister for the Second Time Uttarakhand news

Uttarakhand: धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, विधायक खजान दास दूसरी बार बने मंत्री, सरल स्वभाव पहचान

Fri, 20 Mar 2026 12:52 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 20 Mar 2026 12:52 PM IST
सार

धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई। राजपुर विधायक खजान वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Dhami Cabinet Expansion Rajpur MLA Khajan Das Becomes Minister for the Second Time Uttarakhand news
कैबिनेट मंत्री खजान दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र के दूसरे आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और पांच नए मंत्रियों को एंट्री मिली। इन पांच मंत्रियों में सबसे पहले शपथ लेने पहुंचे राजपुर विधायक खजान दास दूसरी बार मंत्री बने हैं। खजान दास की पहचान सरल स्वभाव है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राज्यपाल ने राजपुर विधायक खजान दास सहित पांचों नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पहली बार 2007 में धनोल्टी से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने देहरादून का रुख किया। 2017 में दूसरा विधानसभा चुनाव राजपुर रोड सीट से जीता। 2022 के चुनाव में भी इसी सीट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन





इससे पूर्व वे निशंक की सरकार में खेल, समाज कल्याण एवं शिक्षा मंत्री रहे हैं। खजानदास वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। हर मुद्दे पर उनकी सहजता और उनके व्यक्तित्व की सरलता उनकी पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Snowfall: बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए जानें मौसम की भविष्यवाणी 

धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार  कैबिनेट मंत्री बने। दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed