फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dgp order for Vigilance investigation to scholarship scams in uttarakhand

अब विजिलेंस करेगी प्रदेश के सभी छात्रवृत्ति घोटालों की जांच, DGP ने जारी किए निर्देश

Sat, 02 Dec 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
  dgp order for Vigilance investigation to scholarship scams in uttarakhand

प्रदेश के छात्रवृत्ति घोटालों की जांच अब विजिलेंस को सौंपी जाएगी। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की तमाम शिकायतों को अब विजिलेंस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मेवाड़ यूनिवर्सिटी द्वारा गढ़वाल और कुमाऊं में किए गए छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर विजिलेंस ने व्यापक कार्रवाई की थी, इस मामले में यूनिवर्सिटी के वीसी समेत कई अधिकारियों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रवृत्ति घोटाले के कई मामलों की शिकायत हुई तो पुलिस को जांच सौंपी गई। धीमी गति से हो रही जांच के मद्देनजर पुलिस अधिकारी काफी समय से छात्रवृत्ति के मामलों की जांच विजिलेंस से कराने पर मंथन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्चा ने की थी डीजीपी से शिकायत

  dgp order for Vigilance investigation to scholarship scams in uttarakhand

सहारनपुर के एक कॉलेज का ताजा छात्रवृत्ति घोटाला मामला सामने आने के बाद पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को छात्रवृत्ति घोटाले के तमाम मामलों की जांच विजिलेंस से कराने के निर्देश दिए हैं।

मोर्चा ने की थी डीजीपी से शिकायत
नव क्रांति स्वराज मोर्चा के कार्यकर्ताआें ने भाजपा नेता रविन्द्र जुगरान की अगुवाई में हाल ही में डीजीपी से मुलाकात की थी। कार्यकर्ताआें का कहना था कि समाज कल्याण द्वारा दी जाने वाली पांच सौ छात्रों की छात्रवृत्ति को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़पा जा रहा है।

इस मामले से जुड़े दो लोगाें को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था। इन लोगों ने छात्राें के फर्जी शपथ पत्र तैयार कर उनकी सहमति प्राप्त की थी। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सहारनपुर के एक कालेज से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed