फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DGP Ashok Kumar has given instructions to make

यातायात सुधार को मोहल्ला स्तर पर करें संवाद : डीजीपी

Mon, 30 Oct 2023 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
DGP Ashok Kumar has given instructions to make
Iडीजीपी ने राजधानी के अफसरों के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर की बैठक
विज्ञापन

I

I
I

Iप्रेमनगर जोन में सेलाकुई और हरिद्वार रोड में हर्रावाला तक प्लान बनाने के निर्देशI



त्योहारी सीजन को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने गंभीरता से प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजधानी में यातायात सुधार के लिए मोहल्ला स्तर पर लोगों से संवाद करने को कहा है। ताकि, क्षेत्र विशेष में जनता की सहूलियतों को ध्यान में रखकर यातायात सुचारू किया जा सके। इसके अलावा सड़कों पर रूट जीरो जोन करने के बाद ट्रैफिक को सुचारू बनाने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी संबंधित थाना व चौकी प्रभारी की होगी।



डीजीपी अशोक कुमार ने ये निर्देश राजधानी के अफसरों के साथ बैठक में लिए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ जाता है। वर्तमान में शहर में वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण यातायात प्लान में बेहतर करने का समय है। इसके लिए जरूरी है कि स्थानीय जनता के सुझाव भी लिए जाएं। पुलिस को चाहिए कि वह मोहल्ला स्तर पर लोगों से संवाद करे। इसके साथ ही हाइवे व अन्य सड़कों के चौड़ीकरण के बाद परिवर्तित ड्यूटी प्वाइंट पर दोबारा दौरा किया जाए।
विज्ञापन




ट्रैफिक प्रेशर प्वाइंट पर ड्यूटी तैनात करें। बोटलनेक प्वाइंट को फिर से रिव्यू कर यातायात को निर्धारित किया जाए। धनतेरस व दीपावली पर्व के दौरान सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। त्योहारी सीजन से पहले नो एंट्री पर पुनर्विचार कर नो एंट्री जोन निर्धारित किए जाएं। डीजीपी ने कहा कि त्योहार के लिए जो प्लान बनेगा उसकी जानकारी समय से जनता को दी जाए। ताकि, उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iक्रेन एसओपी में सुधार करने के निर्देशI

डीजीपी ने राजधानी में चल रही पीपीपी मोड पर क्रेनों की एसओपी में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए किसी भी गाड़ी को टो करने से पहले वहां पर अनाउंसमेंट किया जाए। इस काम को क्रेन में तैनात पुलिसकर्मी करें। सभी क्रेन को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जाए। ताकि, इनकी वास्तविक तैनाती का पता लगाया जा सके। डीजीपी ने ओवर स्पीडिंग, ड्रिंक-ड्राइविंग पर कार्रवाई तेज करने को भी कहा।




Iतीन ट्रैफिक जोन में नए क्षेत्र शामिल होंगेI

डीजीपी ने तीन ट्रैफिक जोन में नए क्षेत्रों को शामिल करने को भी कहा। उन्होंने प्रेमनगर में सेलाकुई, राजपुर में मसूरी डायवर्जन और हरिद्वार रोड के ट्रैफिक जोन में हर्रावाला को शामिल करने के निर्देश दिए। इन क्षेत्रों को शामिल करते हुए ही आगामी प्लान बनाए जाएं। इसके अलावा वेडिंग प्वाइंट संचालकों के साथ बैठक करने को भी कहा गया। ताकि, क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed