फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dg health inspection on doon hospital

दून अस्पताल में बढ़ाए जाएं आईसीयू बेड: डीजी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Dg health inspection on doon hospital
स्वास्थ्य महानिदेशक ने कोरोना के मद्देनजर दून मेडिकल कालेज अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने दून मेडिकल अस्पताल मे आईसीयू बेड बढ़ाने के निर्देश दिए। शनिवार को डॉ. उप्रेती ने दून अस्पताल मैं कोरोना वार्ड और आईसीयू की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जल्द ही अस्पताल में 43 बैड का आईसीयू बनकर तैयार हो जाएगा। जो सिर्फ़ कोरोना मरीजों के इस्तेमाल में लाया जाएगा। डॉ अमिता उप्रेती ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि सभी बेड पर आक्सीजन की सुविधा समुचित स्तर की पाई गई। कोरोना से संबंधित अन्य संसाधनो का भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। अस्पताल में कोरोना पाजीटिव मरीजों के लिए 10 बेड का आईसीयू संचालित हो रहा है। 43 बैड वाला अतिरिक्त आईसीयू जल्द तैयार हो जाएगा। अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के लिए 121 बैड और अति गंभीर संक्रमण वाले मरीजों के लिए 10 बेड उपलब्ध हैं। कोरोना मरीजों के उपचार के लिए 400 बेड तक बढ़ाए जाने की क्षमता है। जिसे देखते हुए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। प्रेमनगर अस्पताल का भी किया निरीक्षण कोरोना मरीजों के अलावा सामान्य रोगों खासकर गर्भवती महिला और नवजात शिशुओं की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक ने संयुक्त अस्पताल प्रेमनगर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में प्रतिदिन अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा सुनिश्चित कराई जाए ताकि गर्भवतियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed