{"_id":"655bab9a74d2e661cd098427","slug":"devuthani-ekadashi-is-this-time-on-23rd-november-dehradun-news-c-5-1-drn1032-291394-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dev Uthani Ekadashi 2023: इस साल खूब बजेंगी शहनाई, जानें शादी लिए दिसंबर तक शादी के शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Uthani Ekadashi 2023: इस साल खूब बजेंगी शहनाई, जानें शादी लिए दिसंबर तक शादी के शुभ मुहूर्त
Tue, 21 Nov 2023 01:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:48 PM IST
सार
एकादशी 22 नवंबर की रात 11:03 बजे शुरू हो जाएगी जो 23 नवंबर की रात 9:01 बजे तक रहेगी। 23 को उदयातिथि होने के कारण एकादशी उसी दिन रहेगी।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
देवउठनी एकादशी इस बार 23 नवंबर को है। उसी दिन से शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। उसके बाद से दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक कई तिथियों में शहनाइयां बजेंगी। उन तिथियों में दूनवासी गृहप्रवेश, नामकरण आदि कार्य भी कराएंगे।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य सुशांत राज ने बताया कि एकादशी 22 नवंबर की रात 11:03 बजे शुरू हो जाएगी जो 23 नवंबर की रात 9:01 बजे तक रहेगी। 23 को उदयातिथि होने के कारण एकादशी उसी दिन रहेगी। 23 को बृहस्पतिवार भी है जिस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कहा कि देवउठनी एकादशी से चातुर्मास की समाप्ति मानी जाती है।
विज्ञापन
MS Dhoni: कैप्टन कूल को भाए लाटी के कार्टून, बोले- गांव के दिनों की याद दिला दी, इन्हें पार्सल करा दो
विज्ञापन
एक माह के लिए फिर लगेगा विराम
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, 16 दिसंबर की रात 1:26 बजे सूर्यदेव वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेंगे तो उस दिन से मांगलिक कार्य नहीं होंगे। फिर 15 जनवरी को सुबह 9:13 बजे सूर्य धनु से मकर में प्रवेश करेंगे जिससे लगन मुहूर्त फिर से शुरू हो जाएंगे।