फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MS Dhoni: कैप्टन कूल को भाए लाटी के कार्टून, बोले- गांव के दिनों की याद दिला दी, इन्हें पार्सल करा दो

Tue, 21 Nov 2023 12:38 PM IST
अलका त्यागी करन दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
करन दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Nov 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni liked Lati cartoon talks to her on Video Call for parcel Uttarahand news in Hindi
कंचन जदली से बात करते धोनी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड प्रवास पर आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को युवा कार्टूनिस्ट कंचन जदली का कार्टून किरदार लाटी खूब पसंद आया। इन कार्टून को देख वह खूब हंसे और कंचन को अपने दिल्ली आवास का पता दे बैठे। उन्होंने कहा, इस पते पर इन कार्टून को पार्सल करा दो।



कैप्टन कूल धोनी चार दिन के लिए उत्तराखंड प्रवास पर आए थे। यहां छुट्टियां बिताने के बाद वह अपनी पत्नी साक्षी व बेटी जीवा के साथ वापस मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कंचन के कार्टून देखे तो उन्होंने अपने दोस्त को कंचन से बात करने को कहा। दोस्त ने भी कंचन को वीडियो कॉल कर दिया।

नैनीताल से लौटे माही: जाते-जाते उत्तराखंड पुलिस को कहा- 'धन्यवाद'...खास है वजह

Mahendra Singh Dhoni liked Lati cartoon talks to her on Video Call for parcel Uttarahand news in Hindi
कंचन जदली से बात करते धोनी - फोटो : अमर उजाला

कंचन ने बताया, धोनी ने करीब 12 मिनट तक उनसे व उनके परिवार से बात की। इस बीच उन्होंने उनके कार्टून किरदार लाटी के बारे में भी खूब बात की। ऑनलाइन ही कंचन ने उन्हें अपने बनाए कार्टून दिखा दिए। इसके बाद धोनी ने कंचन को अपना दिल्ली वाले आवास का पता बता दिया और कहा, इस पते पर इन कार्टून किरदार को पार्सल करा दो।  

Mahendra Singh Dhoni liked Lati cartoon talks to her on Video Call for parcel Uttarahand news in Hindi
कंचन जदली - फोटो : अमर उजाला

कंचन ने बताया, बातचीत के दौरान धोनी ने कहा कि जो तुम कार्टून में पंचलाइन लिखती हो उन्हें गांव में बहुत सुनी हैं। आज भी जब कभी उत्तराखंड के किसी भी रिश्तेदार या दोस्त से बात करता हूं तो अकसर ये पंचलाइन और बातें सुनने को मिलती हैं। कहा कि बदलते समय के साथ अब ऐसा नहीं होता। ऐसे में इन कार्टून ने एक बार फिर उन दिनों की याद दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni liked Lati cartoon talks to her on Video Call for parcel Uttarahand news in Hindi
लाटी कार्टून - फोटो : अमर उजाला

लाटी किरदार से चर्चा में आईं कंचन का कार्टून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पसंद आया था। उत्तराखंड के लोकपर्व पर बनाए कार्टून को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा भी किया था। मूल रूप से कोटद्वार निवासी कंचन अपने कार्टून से लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू करा रही हैं।

विज्ञापन
Mahendra Singh Dhoni liked Lati cartoon talks to her on Video Call for parcel Uttarahand news in Hindi
लाटी के कार्टून - फोटो : अमर उजाला

कंचन पहाड़ी कार्टून, चित्रों और गुदगुदाती पंचलाइन से लोगों को अपनी बोली भाषा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वह अपने डिजिटल आर्ट के जरिये प्रवासियों को उत्तराखंड से जोड़ने का काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed