{"_id":"5d66e67a8ebc3e01802e8ada","slug":"devotees-visit-the-hymns-of-the-picture-bizarre-vikas-nagar-news-drn3178295103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना...
विज्ञापन
कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चित्र-विचित्र के भजनों को सुनते श्रद्धालु।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन भजनों की ऐसी धारा बही की हर कोई मंत्र मुग्ध होकर झूम उठा। युगल गायक बाबा चित्र-विचित्र के भजनों को सुन लोग भाव विभोर हो उठे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत राधे रानी महारानी, राधे-राधे भजन के साथ की। जिसके बाद उनके सोहने मुखड़े दा वेख के नजारा, तेरा होके किसी के हाथ फैलाया नहीं जाता, एक ग्वाला अहीर का हाय-हाय-हाय, मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना, मेरे कान्हा पे टोना कर गयो, कोई जोगी मस्तानो, काली कमली वाला मेरा यार है, मेरी झोली में डालो सब भिक्षा, राधे-राधे नाम की भजन सुन लोग झूम उठे। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। रात 12 बजे महाआरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महंत योगानन्द गिरी, शैलेन्द्र गुप्ता, राज कुमार रोहिला, डॉ. दिनेश भंडारी, सतीश जैन, राज कुमार जैन, पं. रामचंद्र पैन्यूली, अरुण मित्तल, उमाकांत अग्रवाल, अजय धमीजा, राज कुमार राणा, रविंद्र राणा, डॉ. सुरेश डोगरा, संदीप वर्मा, नितेश अरोड़ा, हरिओम कोहली, शशी कौशिक, रोहित साहू, दीपा गुप्ता, मधु रोहिला, यश रोहिला, जसवंत अरोड़ा, सुमित्रा गोयल, प्रमोद रानी गुप्ता, प्रीति मित्तल, सनद जायसवाल, मनीष अग्रवाल, सागर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से मना षष्टी पर्व
चकराता। सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण का षष्टी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ कमाया। महिलाओं ने आना सुंदर श्याम हमारे घर कीर्तन में, रात श्याम सपने में आये, यशोमति मईया से बोले नंदलाला, छोटी-छोटी गइया, छोटे-छोटे ग्वाल आदि भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर वंदना गुलाटी, सुदेश दुसेजा, अनिता चौरसिया, रेनू जैन, कला जोशी, अविनाश कुकरेजा, सुरजीत कुकरेजा, मीना, सरला महेश्वरी, ऊषा मोहल, सुरेखा शर्मा, मोनिका अग्रवाल, संगीता, सोनिया गोयल, नेहा मोहल, नीतू सिंह माही आदि मौजूद रहे।