फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devotees facing traffic jam on Aastha Path after claiming Badrinath Yatra

Uttarakhand: सुगम चारधाम यात्रा का दावा, बदरीनाथ में आस्था पथ पर जाम से जूझ रहे श्रद्धालु

Mon, 13 May 2024 08:15 AM IST
अनुज कुमार प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, बदरीनाथ (चमोली)
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, बदरीनाथ (चमोली) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 13 May 2024 08:15 AM IST
सार

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। इसी बीच श्रद्धालुओं को जाम का सामना करना पड़ रहा है। सुगम चारधाम यात्रा का दावा किया गया। लेकिन धाम से लेकर यात्रा पड़ावों तक जगह-जगह जाम में तीर्थयात्री फंसे रहे।

विज्ञापन
Devotees facing traffic jam on Aastha Path after claiming Badrinath Yatra
यमुनोत्री धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सुगम चारधाम यात्रा के दावे जोर-शोर से किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे उलट है। बदरीनाथ धाम तक पहुंचना तीर्थयात्रियों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। धाम से लेकर यात्रा पड़ावों तक जगह-जगह तीर्थयात्री जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


आस्था और विश्वास में बंधे यात्रियों की मंजिल बदरीनाथ धाम जरूर है, लेकिन उससे पहले की राह इतनी कठिन है, जो यात्रा पड़ावों से लेकर धाम तक उसकी परीक्षा ले रही है। रविवार को धाम पहुंच रहे और वहां से लौट रहे तीर्थयात्रियों को कई जगहों पर घंटों जाम से जूझना पड़ा। दरअसल, यहां हाईवे पर जगह-जगह ऑलवेदर रोड परियोजना का काम चल रहा है। 
विज्ञापन


हाईवे पर हिल कटिंग तो बंद है, लेकिन पुश्ता निर्माण और हाईवे सुधारीकरण कार्य जारी है। परेशानी चमोली चाड़े से शुरू होती है जो बदरीनाथ धाम तक जारी रहती है। दरअसल, धाम में मास्टर प्लान के तहत मुख्य बाजार में पत्थर बिछाने का काम चल रहा है, जिससे आवाजाही में भारी दिक्कतें आ रही हैं। तीर्थयात्रियों को घंटों अपने वाहनों में बैठकर ही जाम के खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए नियमित हेली सेवा शुरू
जौलीग्रांट (देहरादून)। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर जौलीग्रांट से दो धामों केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए नियमित हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है। 10 मई से हेलिकॉप्टर सिर्फ केदारनाथ के श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भर रहा था।


रविवार सुबह करीब साढे़ छह बजे जौलीग्रांट से रुद्राक्ष एविएशन के हेलिकॉप्टर ने जौलीग्रांट से दो धामों के कुल 20 श्रद्धालुओं को लेकर उड़ान भरी। जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा एक दिन में करने के लिए एक व्यक्ति का किराया एक लाख 11 हजार रुपये रखा गया है, जबकि गुप्तकाशी और बदरीनाथ में दो रात्रि विश्राम के लिए एक व्यक्ति को एक लाख 30 हजार रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed