फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   devotee can note see snow on char dham yatra route

इस बार यात्रियों को चार धाम में नहीं दिखेंगे हिमखंड

Mon, 06 Mar 2017 03:05 PM IST
विनय बहुगुणा / अमर उजाला, गढ़वाल
विनय बहुगुणा / अमर उजाला, गढ़वाल Updated Mon, 06 Mar 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
devotee can note see snow on char dham yatra route
snow

आगामी माह से उत्तराखंड की चारधाम गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा शुरू होने वाली है।

विज्ञापन


धामों के कपाट खुलने के दौरान देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा रूटों पर हिमखंड दिखाई देते थे, लेकिन इस बार पहली बार ऐसा होगा कि चारों धामों के रूटों पर तीर्थयात्रियों को हिमखंड नहीं दिखाई देंगे। जानकार इसे बर्फबारी के समय में परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का कारण मान रहे हैं।

छह स्थानों पर पसरे रहते थे 25-45 फीट ऊंचे हिमखंड
आगामी तीन मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं, लेकिन इस बार धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग पर हिमखंड नजर नहीं आएंगे। इस सीजन कम बर्फबारी से लिनचोली से रुद्रा प्वाइंट के बीच एकमात्र हिमखंड है, जो तेजी से पिघल रहा है। जबकि बीते दो वर्षों में मई तक रास्ते में पांच, छह स्थानों पर 25 से 45 फीट ऊंचे हिमखंड पसरे हुए थे। बीते वर्ष नवंबर-दिसंबर से लेकर इस वर्ष फरवरी तक सीमित बारिश व बर्फबारी का प्रकोप केदारनाथ व पैदल मार्ग पर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


रामबाड़ा, टास्क फोर्स चट्टी, निम हेलीपैड, छानी कैंप के समीप इस बार हिमखंड का नामों निशान तक नहीं है, जबकि वर्ष 2015-16 में इन स्थानों पर हिमखंड रास्ते तक पसरे हुए थे। जो जून तक भी काफी हद तक बने रहे। इस बार सिर्फ भैरव गदेरे के समीप हिमखंड नजर आ रहा है, जो बीते वर्षों की तुलना में काफी कम है। हैरानी की बात यह है कि रामबाड़ा से भैरव गदेरे के ऊपरी तरफ घने जंगलों में भी लकदक बर्फ नहीं है। आपदा के बाद से केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य कर रहे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट और हवलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इस बार बर्फ कम जम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी के समय में परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमखंडों पर भी असर पड़ रहा है। इस बार बदरी-केदार क्षेत्र में सीमित बर्फबारी के कारण ग्लेशियर नहीं बनना और बर्फ के गिरते ही कुछ ही घंटों में पिघलना भी इसी का परिणाम है।
- डा. महावीर सिंह नेगी, एसोसिएट प्रोफेसर भूगोल, एचएनबीके विवि श्रीनगर गढ़वाल

समय से पहले ही पिघले हिमखंड

devotee can note see snow on char dham yatra route
snow

आगामी 29 अप्रैल से शुरू होने वाली गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार यात्रा पड़ावों पर हिमखंडों के दर्शन नहीं होंगे।

वर्ष 2013 व 2015 में तीर्थयात्रियों ने धराली और जांगला के बीच सड़क में चांगथाग ग्लेशियर का हिमखंड पसरा देखा। गंगोत्री रामबाग में भी वर्ष 2015 के तीन मार्च के आसपास चार दिनों तक बर्फबारी हुई। वर्ष 2002 में तो हिमखंडों ने गंगोत्री में इतनी तबाही मचाई की प्रशासन को हेलीकाप्टर से गंगोत्री की स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण करना पड़ा था।

इस दौरान कई दुकानें और गंगोत्री मंदिर परिसर के कुछ निर्माण इसकी चपेट में आने से नष्ट हो गए थे। भोजवासा में एवलांच स्टडी सेंटर ने इस दौरान भोजवासा में 16 फीट बर्फबारी का रिकॉर्ड दर्ज किया था।

फरवरी में तीन बार गंगोत्री से लौटकर आए स्वामी राजाराम दास कहते हैं कि इस बार गंगोत्री में हिमखंड तो दूर हल्की बर्फ भी नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि यमुनोत्री यात्रा रूटों पर हिमखंड कम ही होते थे, लेकिन इस बार बर्फ भी नहीं दिखाई देगी। इस बार तो धाम में बहुत कम बर्फ टिकी है, जिसका अप्रैल तक टिके रहना मुश्किल है।

बदरीनाथ धाम का रूट भी हुआ बर्फ विहीन

devotee can note see snow on char dham yatra route
snow

बदरीनाथ धाम में इस वर्ष तीर्थयात्रियों को बर्फ के कम ही दर्शन होंगे। इस वर्ष तापमान बढ़ने से समय से पहले ही बर्फ पिघल रही है। बदरीनाथ यात्रा रूट पर जमने वाले चार हिमखंड भी गायब हैं।

बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्री यात्रा रूट पर पसरे रहने वाले दूध गंगा, कंचन गंगा, रड़ांग बैंड और खचड़ा नाला में हिमखंडों के दर्शन करते थे, लेकिन इस बार हनुमान चट्टी से देश के अंतिम गांव माणा तक कहीं भी देखने को नहीं मिलेंगे।

हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक हाईवे पूरी तरह से खुला हुआ है, जबकि बीते वर्षों तक मार्च में हनुमान चट्टी से बदरीनाथ तक हाईवे पर करीब एक फीट बर्फ और कंचन गंगा, दूध गंगा और रडांग बैंड में करीब आठ फीट के हिमखंड पसरे हुए रहते थे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि बीते सात वर्षों में पहली बार मार्च में
बदरीनाथ यात्रा रूट बर्फ विहीन है। बदरीनाथ धाम में भी मौजूदा समय में महज एक फीट बर्फ ही जमीं हुई है। 

हेमकुंड रूट पर भी कम ही बर्फ
हेमकुंड साहिब में भी बर्फ कम है। इन दिनों हेमकुंड में करीब सात फीट बर्फ है। यहां यात्रा रूट पर करीब चार फीट तक अटलाकुड़ी हिमखंड आया हुआ है। अटलाकुड़ी से हेमकुंड तक करीब तीन फीट बर्फ यात्रा मार्ग पर जमीं हुई है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरकार सेवा सिंह का कहना है कि बर्फ नहीं जमने से यात्रा मार्ग को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed