फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Development works will be carried out by the District

Dehradun News: 4.50 लाख से मंदिर के आंगन में लगेंगी टाइल्स

Wed, 06 Dec 2023 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Development works will be carried out by the District
जिला पंचायत की ओर से त्यूणी तहसील के मुंधौल, रडू और कैराड़ गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे। ग्राम पंचायत मुंधौल में महासू मंदिर के आंगन में 4.50 लाख की लागत से टाइल्स रोड का निर्माण किया जाएगा। मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। लंबे समय से ग्रामीण यहां टाइल्स रोड बनाने की मांग कर रहे थे। रडू गांव में तीन लाख की लागत से पंचायती आंगन का निर्माण किया जाएगा। ग्राम कैराड़ में भंडारण क्षमता में वृद्धि के लिए 7.79 लाख की लागत से सामुदायिक गोदाम का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन






Iपाताल पूजा का होगा आयोजनI



श्री शनिधाम भीमावाला में आगामी छह जनवरी को शनि महाराज की विशेष पाताल पूजा और भंडारे का आयोजन होगा। आश्रम के संस्थापक डॉ. विनायक बडोनी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकता है। पूजन से विशेष लाभ मिलता है।
विज्ञापन






Iक्यारकुली भट्टा गांव में लगा शिविरI

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सहसपुर विकासखंड के क्यारकुली भट्टा गांव में शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गुलनार बानो ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed