फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devbhoomi Entrepreneurship Center will be established in government degree colleges Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों में स्थापित होगा देवभूमि उद्यमिता केंद्र, जानें क्या है योजना

Sat, 11 Nov 2023 02:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 11 Nov 2023 02:36 PM IST
सार

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत 90 प्राध्यापकों को उद्यमिता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राज्य उच्च शिक्षण संस्थाओं के 22 संकाय सदस्यों ने ईडीआईआई, अहमदाबाद में पांच नवम्बर से 10 नवंबर तक प्रशिक्षण लिया है।

विज्ञापन
Devbhoomi Entrepreneurship Center will be established in government degree colleges Uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सभी 119 राजकीय महाविद्यालयों में देवभूमि उद्यमिता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह कहना है देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी एवं सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा डॉ. दीपक कुमार पांडेय का।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, योजना के तहत छात्रों में उद्यमशील गुणों की पहचान करने के बाद उनका विकास किया जाएगा। नोडल अधिकारी के मुताबिक, योजना का उद्देश्य राज्य के विश्वविद्यालयों एवं राजकीय संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप नवाचार एवं उद्यम का पारिस्थितिक तंत्र विकसित करना है।

विज्ञापन

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत 90 प्राध्यापकों को उद्यमिता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राज्य उच्च शिक्षण संस्थाओं के 22 संकाय सदस्यों ने ईडीआईआई, अहमदाबाद में पांच नवम्बर से 10 नवंबर तक प्रशिक्षण लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल, टिहरी गढ़वाल से तीन-तीन, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून से दो-दो, और पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग से एक-एक संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अगले दो बैच अगले महीने दिसंबर में छह दिवसीय फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए ईडीआईआई अहमदाबाद जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Dehradun: पूर्व सीएम हरीश रावत आज मौन उपवास पर, बोले-दिवाली के उल्लास में किसानों को भूल गई सरकार

उद्यमिता केंद्रों में इस पर रहेगा जोर

छात्रों में उद्यमशील गुणों को पहचान करना और उनका विकास करना।

स्टार्ट-अप अवसर की पहचान करना।

उद्यमिता पर पाठ्यक्रम विकसित करना।

स्टार्ट-अप फंडिंग और वेंचर कैपिटल।

उत्तराखंड में उद्यमिता के उभरते अवसर और उनके प्रोजेक्ट प्रोफाइल बनाना।

एनईपी-2020 के अनुसार कौशल-विकास पाठ्यक्रम कोर्स डिजाइन करना।

पुस्तकालय संसाधन और आईटी पर चर्चा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed