{"_id":"5e612c688ebc3eead717590d","slug":"devasthanam-board-uttarakhand-assembly-will-appoint-six-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जल्द गठित होगा देवस्थानम बोर्ड, छह सदस्यों को नामित करेगी विधानसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जल्द गठित होगा देवस्थानम बोर्ड, छह सदस्यों को नामित करेगी विधानसभा
Thu, 05 Mar 2020 10:16 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भराड़ीसैंण
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:16 PM IST
सार
- संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने सदन में रखा प्रस्ताव, विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार किया
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवस्थानम बोर्ड में छह सदस्यों को विधानसभा नामित करेगी। बृहस्पतिवार को सदन में संसदीय कार्यमंत्री ने देवस्थानम बोर्ड में सदस्यों को नामित करने का प्रस्ताव सदन में पेश किया। मदन कौशिक ने कहा कि देवस्थानम अधिनियम में छह सदस्यों को नामित किया जाना है।
विज्ञापन
इस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सदस्यों को नामित करने का अधिकार के प्रस्ताव को स्वीकार किया। अब सदस्यों को विधानसभा नामित करेगी। चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है। इससे पहले ही सरकार की कोशिश है कि देवस्थानम बोर्ड गठित कर लिया जाए।
विज्ञापन
बोर्ड के सीईओ को सरकार पहले ही नामित कर चुकी है। अब छह सदस्यों को नामित किया जाना है। चारो धामों के साथ ही 51 मंदिरों के प्रबंधन की व्यवस्था के लिए सरकार देवस्थानम अधिनियम लेकर आई थी।
विज्ञापन
सरकार पर विश्वास में न लेने का आरोप लगाते हुए तीर्थ पुरोहितों ने इसका विरोध कर रहे हैं। भाजपा के राज्य सभा सदस्य सुब्रमणयम स्वामी इस अधिनियम के विरोध में हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल कर चुके हैं। हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई भी कर रही है।