फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devasthanam Board News: charhdam pujari protest from 11 june

देवस्थानम बोर्ड : बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन का एलान, चारों धामों में आज से काली पट्टी बांध कर करेंगे पूजा

Fri, 11 Jun 2021 02:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Jun 2021 02:12 PM IST
सार

2020 में पहली बार सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन किया था। उस समय भी तीर्थ पुरोहित व हकहकूकधारियों ने सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया था।

विज्ञापन
Devasthanam Board News: charhdam pujari protest from 11 june
तीर्थ पुरोहित व हकहकूकधारी फिर से लामबंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहित व हकहकूकधारी फिर से लामबंद हो गए हैं। बोर्ड पर सरकार के रुख से खफा चारों धामों के तीर्थ पुरोहित व हकहकूकधारियों ने आंदोलन का एलान कर दिया है। 21 जून से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि 11 जून से चारों धामों के पुजारी, तीर्थ पुरोहित काली पट्टी बांध कर पूजा करेंगे।

विज्ञापन


देवभूमि तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत ने आंदोलन का एलान कर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया है। वर्ष 2020 में पहली बार सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन किया था। उस समय भी तीर्थ पुरोहित व हकहकूकधारियों ने सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने फैसले से पीछे नहीं हटे। लेकिन सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देवस्थानम बोर्ड के फैसले पर पुनर्विचार करने की बात कही थी। लेकिन अभी तक सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। जिससे तीर्थ पुरोहित व हकहकूकधारी नाराज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत ने निर्णय लिया कि 11 जून को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के अलावा जहां-जहां तीर्थ पुरोहितों के परिवार रहते हैं, वहां पर काली पट्टी एवं मुंह पर काला मास्क पहन कर अपना विरोध दर्ज करेंगे। 15 जून को चारों धामों में तीर्थ पुरोहित सांकेतिक उपवास रखेंगे। 20 जून को सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन व यज्ञ किया जाएगा। 21 जून से चारों धाम में धरना एवं प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।


हक हकूकधारियों ने फूंका पर्यटन मंत्री का पुतला 
देवस्थान बोर्ड पर जारी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बयान से नाराज हक हकूकधारियों ने पुतला दहन कर आक्रोश जताया और सरकार से तत्काल बोर्ड भंग करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर पर्यटन मंत्री की ओर से जारी बयान को वापस नहीं लिया गया, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed