फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devasthanam Bill got approval from Raj Bhavan

देवस्थानम विधेयक को राजभवन से मिली मंजूरी, सीएम बोले - हक हकूधारियों के अधिकार रहेंगे यथावत

Wed, 15 Jan 2020 11:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 Jan 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Devasthanam Bill got approval from Raj Bhavan
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम विधेयक को राजभवन से मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में मीडिया से कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और इनके आसपास के मंदिरों का प्रबंधन चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के नियंत्रण में रहेगा।

विज्ञापन


बोर्ड बनने के बाद मंदिरों से जुड़े पुजारी, न्यासी, तीर्थ पुरोहितों, पंडों और हक हकूकधारियों को वर्तमान में प्रचलित देव दस्तूरात और अधिकार यथावत रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब हम कोई भी सुधार करते हैं तो उसकी प्रतिक्रिया होती ही है। तीर्थ पुरोहितों के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जायेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रदेश के चार धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर देश-विदेश से हिंदु श्रद्धालु आना चाहते हैं। हमें अच्छे आतिथ्य के रूप में जाना जाता है। श्रद्धालुओं को उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों पर आने का मौका मिले तथा उन्हें अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए यह विधेयक लाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभवन से मिली इन विधेयकों को मंजूरी

- उत्तराखंड उत्तरप्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था संशोधन विधेयक 2019
- उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद 2001, संशोधन विधेयक 2019
- उत्तराखंड मंत्री वेतन भत्ता संशोधन विकास विधेयक
- उत्तराखंड भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुविधा, आवासीय व अन्य सुविधाएं 2019 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed