फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devansh and Ishaan reach the men's doubles final.

Dehradun News: देवांश और ईशान की जोड़ी पुरुष युगल के फाइनल में

Tue, 30 Jun 2026 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Devansh and Ishaan reach the men's doubles final.
डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप में देवांश थपलियाल व ईशान नेगी ने अपना मुकाबला जीतकर पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। न्यू मल्टीपर्पज हॉल परेड ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में सोमवार को एकल व युगल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष युगल वर्ग में देवांश व ईशान ने अमन नेगी व सुमित राणा की जोड़ी को 15-12 व 15-10 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक अंडर-19 युगल वर्ग में आरुष रावत व रोहित ने मानस तिवारी व रुद्रांश जोशी की जोड़ी को 15-10 व 15-10, वेदांत व गुरलीव ने अथर्व व वैभव रावत की जोड़ी को 15-8 व 20-18 से पराजित कर खिताबी दौर में जगह बनाई। बालक अंडर-13 एकल वर्ग में हर्षित एम जोशी ने व्योम कपिल को 15-10 व 15-9 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका अंडर-17 एकल वर्ग में आन्या प्रजापति ने अर्नी शर्मा को 15-12 व 15-13 और स्नेहा रावत ने सांची को 15-4 व 17-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-15 मिश्रित युगल वर्ग में ओम व वैदेही कोश्यारी ने सक्षम व आन्या नेगी की जोड़ी 15-3 व 15-2 और आकाश शर्मा व अर्नी शर्मा ने रौनक पांडे व दक्षा ध्यानी की जोड़ी को कड़े संघर्ष में 15-12, 9-15 व 15-12 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed