फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Despite the ban, polythene is being sold in the city

पालिका प्रशासन की नाक के नीचे शहर में बेची जा रही पॉलीथिन

Mon, 23 Sep 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, polythene is being sold in the city
विकासनगर मुख्य बाजार में पॉलीथिन लेकर सामान की खरीददारी जाते बुजुर्ग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। एक तरफ पालिका प्रशासन स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जगह-जगह सफाई अभियान और रैली निकाल लोगों को पॉलिथीन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की बात कर रहा है। वहीं दूसरी ओर पालिका प्रशासन की नाक के नीचे शहर में पॉलीथिन खरीदी और बेची जा रही है। बावजूद इसके पालिका प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। हर बार पालिका की कार्रवाई कुछ दुकानदारों के चालान काटने तक सीमित रह जाती है। पालिका की टीम के जाते ही शहर में फिर से पॉलीथिन बेची और खरीदी जानी शुरू हो जाती है। अगस्त 2018 में राज्य सरकार ने पॉलीथिन को पूरी तरह से बैन कर दिया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की बात कर चुके हैं। रोजाना शहर से कई क्विंटल तक पॉलीथिन कचरे के रूप में बाहर निकलती हैै। जिसे खाकर न सिर्फ मवेशियों की हालत खराब होती बल्कि पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। स्थानीय निवासी गुड्डू नेगी, दीपू रावत, प्रमोद चौहान, हिमांशु सेमवाल आदि का कहना है कि पालिका प्रशासन की हीलाहवाली के कारण जगह-जगह पॉलिथीन के रूप में गंदगी बिखरी रहती है। आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन और व्यापारियों की मिलीभगत के कारण ही अब तक पॉलिथीन पर रोक नहीं लग पाई है। शहर के कई दुकानों में पॉलीथिन में सामान खरीदा और बेचा जाता है। इसके साथ ही कई दुकानों में अब भी थर्माकॉल से बनी सामग्री भी बेची जा रही है। पालिका क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण अंचलों में भी पॉलिथीन पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

अभी पालिका प्रशासन लोगों को खुद पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक रहा है। तीन अक्तूबर से व्यापक स्तर पर अभियान चला पॉलीथिन जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। पॉलिथीन बेचने वालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। भजन लाल आर्य, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed