फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   desired facilities on panch kedar yatra route

पंच केदार यात्रा मार्ग पर मिलेंगी मनचाही सुविधाएं, देना होगा शुल्क

Wed, 31 Aug 2016 10:50 AM IST
प्रमोद सेमवाल/ अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 31 Aug 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
desired facilities on panch kedar yatra route
tungnath highest temple of lord shiva

पंच केदार यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों एवं सैलानियों को गाइड से लेकर सभी मूलभूत सुविधाएं आसानी से मिलेंगी लेकिन इसके लिए तीर्थयात्रियों को शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ और रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर ईडीसी (ईको डेवलपमेंट कमेटी) के गठन का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत अगले वर्ष रुद्रनाथ मंदिर से होगी।
विज्ञापन


फिलहाल विश्व धरोहर फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब तीर्थ पैदल ट्रैक पर ही ईडीसी गठित की गई है। चार केदार सेंचुरी क्षेत्र में स्थित हैं, जबकि पंचम केदार कल्पनाथ चमोली जिले की उर्गम घाटी में गांवों के मध्य स्थित है। यहां ग्रामीण स्वयं यात्रियों के लिए सुविधाएं जुटाते हैं, लेकिन चार केदार में यात्रियों और सैलानियों के आवागमन से यात्रा मार्ग पर कचरा और खच्चरों की लीद फैली रहती है। इसके निस्तारण के लिए अभी तक कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रभाग ने सेंचुरी एरिया से गुजरने वाले यात्रा मार्ग पर ईडीसी के माध्यम से साफ-सफाई करने और तीर्थयात्रियों - पर्यटकों को सुविधा देने की योजना बनाई है। ईडीसी यात्रियों व पर्यटकों को उनकी मांग के अनुसार सुविधाएं देगा। उन्हें गाइड, पोर्टर, घोड़ा-खच्चर, पेयजल, रहने और खाने की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

कल्पनाथ के अलावा केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ और रुद्रनाथ यात्रा मार्ग केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के सेंचुरी क्षेत्र में आते हैं। यात्राकाल में इन मार्गों पर स्थानीय ग्रामीण अस्थाई दुकानें स्थापित कर देते थे, जबकि वन विभाग सेंचुरी क्षेत्र में निर्माण कार्य हटा देता है। इससे ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों में तनातनी बनी रहती है। ईडीसी के गठन के बाद अब यह स्थिति नहीं आएगी। योजना के तहत ईडीसी में स्थानीय लोगों की कमेटी भी तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं मुहैया कराएगी। 


‘ईडीसी पंच केदार यात्रा मार्ग के प्रबंधन का कार्य करेगी। साथ ही यात्रियों और सैलानियों के लिए सुविधाएं जुटाएगी। रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर वर्ष 2017 की तीर्थयात्रा में ईडीसी अस्तित्व में आ जाएगी। इसके बाद अन्य यात्रा मार्गों पर भी ईडीसी गठित की जाएगी। इससे सेंचुरी एरिया में साफ-सफाई बनी रहेगी। साथ ही तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को सुविधाएं भी मिलेंगी।’
- नीतू लक्ष्मी एम (डीएफओ, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, गोपेश्वर, चमोली)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed