{"_id":"5e130e1b8ebc3e8812751cae","slug":"dental-hygienist-found-dead-in-his-room-in-haldwani-youth-suicide-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊंः हल्द्वानी में अपने कमरे में मृत मिले डेंटल हाइजीनिस्ट, रुद्रपुर में युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊंः हल्द्वानी में अपने कमरे में मृत मिले डेंटल हाइजीनिस्ट, रुद्रपुर में युवक ने फांसी लगाई
Mon, 06 Jan 2020 04:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 06 Jan 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं के हल्द्वानी में डेंटल हाइजीनिस्ट अपने किराये के कमरे में मृत मिले। वहीं रुद्रपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
आज सुबह किराये के कमरे में रहने वाले नारायण सिंह रौतेला उम्र 52 बर्ष पुत्र हयात सिंह रौतेला निवासी पीलीकोठी हल्द्वानी मृत मिले। वह नैनीताल जिला अस्पताल में डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मकान मालिक नंदन निवासी थापा कांडा बागेश्वर द्वारा पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई। 108 एंबुलेंस द्वारा शव को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर रुद्रपुर के रम्पुरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रिंस (18) पुत्र हरीश रम्पुरा वार्ड नम्बर 23 में रहता था। सोमवार की सुबह वो अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन भी घटना से सकते में हैं।