फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue terror in uttarakhand

उत्तराखंड में बढ़ा डेंगू का डंक, 177 लोगों में डेंगू की पुष्टि

Sun, 31 Jul 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 31 Jul 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
dengue terror in uttarakhand
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

उत्तराखंड में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़कर 177 तक पहुंच गई है। इसमें से 167 अकेले देहरादून के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में 2085 संदिग्ध रोगियों के सैंपल लिए हैं। शनिवार को पथरीबाग क्षेत्र में 19 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं नैनीताल जिले में आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तक प्रदेश में 177 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। देहरादून में 167 और नैनीताल में आठ रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं यूपी से आए दो लोगों में भी डेंगू पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. कुसुम नरियाल ने बताया कि सभी जिलों में डेंगू से विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी सीएमओ को मच्छरों पर नियंत्रण, पर्याप्त आइसोलेशन वार्ड और दवाओं की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन


वहीं सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में जांच के लिए कुल 1745 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। प्रभारी सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल ने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित पथरीबाग क्षेत्र से शनिवार शाम तक 890 मरीजों के सैंपल लिए गए। यहां 127 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को यहां 19 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल सात मरीज भर्ती हैं। चिकित्साधीक्षक डा. केके टम्टा ने बताया कि अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में नोडल अफसर डा. प्रवीण पंवार की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

बंजारावाला में डेंगू का खतरा
बंजारावाला चौक मोनाल एंकलेव नंबर एक में जगह-जगह पानी जमा होने से डेंगू का खतरा बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां खाली प्लाट में पानी के तालाबों में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे लोगों में डेंगू को लेकर डर बना हुआ है। 


डेंगू से रोकथाम की मांग
उत्तराखंड पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संयुक्त संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर डेंगू पर नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय किए जाने की मांग की। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के खिलाफ अभियान चलाने की आवश्यकता जताई। ज्ञापन देने वालों में सीएम बंदूनी, रणजीत मेहरा, के बहुगुणा, केडीपी बलूनी, संदीप गुप्ता, डी कोटवाल, राजेंद्र बड़थ्वाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed