{"_id":"57b78b094f1c1b73156eb498","slug":"dengue-terror-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! राजधानी में घूम रहे डेंगू के मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! राजधानी में घूम रहे डेंगू के मच्छर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 20 Aug 2016 04:11 AM IST
विज्ञापन
mosquitoe
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अधिकांश हिस्सों में डेंगू के मच्छर घूम रहे हैं। शनिवार को 11 नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिंता बढ़ गई है। आठ इलाकों के लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके चलते अब तक कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में नियंत्रण उपाय कर रहे स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राजधानी में अब तक कुल 4476 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 344 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 151 मामले पथरीबाग क्षेत्र के हैं। यहां अब तक 1054 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार को भी 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें सिंघल मंडी, पटेलनगर, राजीव नगर, तिलक रोड, कांवली रोड, टीएचडीसी कॉलोनी, रिस्पना, इंदर रोड और डीएल रोड क्षेत्र का एक-एक मरीज शामिल है। इसके अलावा रीठामंडी क्षेत्र के दो मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सभी डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। अभी तक सबसे ज्यादा फोकस पथरीबाग क्षेत्र पर था, जहां से ज्यादा मामले सामने आए, लेकिन अब अलग-अलग इलाकों के लोगों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
दरभंगा बस्ती में लगाया शिविर
दरभंगा बस्ती में बच्चे की डेंगू से मौत की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां शिविर लगाया। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि शिविर में 88 लोगों की जांच की गई, इसमें से 51 के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि लोगों को डेंगू के मच्छर और लारवा को खत्म करने के संबंध में जागरूक भी किया गया।
नियंत्रण उपाय करने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को डेंगू नियंत्रण के प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। जल संस्थान, पेयजल निगम, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा गया है।