फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue patients increased continuously in dehradun

देहरादून: नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 21 और मरीजों में हुई पुष्टि, 562 पहुंची संख्या

Tue, 27 Aug 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Aug 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients increased continuously in dehradun
- फोटो : फाइल फोटो

देहरादून में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को 21 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में इनकी संख्या 562 पहुंच गई हैं। लोगों में डेंगू का दहशत इस कदर है कि सामान्य बुखार में भी वह अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इससे अस्पतालों में भीड़ जुटने से पांव रखने तक की जगह नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को डेंगू की रोकथाम और उपचार आदि के बारे में जागरूक कर रही है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में नगर निगम को फॉगिंग करने के लिए भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
दून अस्पताल में 15 बेड और लगाए
डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने पर दून अस्पताल में सोमवार को 15 बेड और बढ़ा दिए हैं। एक खाली कमरे में यह बेड लगाए गए हैं। इस बंद कमरे की साफ सफाई कर इसमें अतिरिक्त पंखें लगाए गए हैं। इस तरह से अब दून अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 55 बेड हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी संस्थानों से बुलाए प्रशिक्षु
शासन के निर्देश पर दून अस्पताल डेंगू पीड़ितों के लिए बेड तो बढ़ा रहा है, लेकिन पैरोमेडिकल और अन्य स्टाफ की दिक्कत दूर नहीं हो रही है। दून अस्पताल से चंदरनगर स्थित सरकारी नर्सिंग कॉलेज में बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स करने गई छह स्टाफ नर्स को फिलहाल वापस बुला लिया है।


इसके अलावा बालावाला, कुआंवाला आदि निजी संस्थानों से भी अनुरोध कर वहां के टेक्निशियन और नर्सिंग आदि के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को डयूटी के लिए दून अस्पताल बुलाया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि दो महीने के लिए 10 स्टाफ नर्स और 10 वार्ड ब्वॉय रखने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed