फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue patients number crossed two thousand in Uttarakhand highest number of cases in Dehradun

Uttarakhand: प्रदेश में दो हजार पार हुआ डेंगू मरीजों का आंकड़ा, देहरादून जिले में सबसे अधिक मामले

Sat, 05 Nov 2022 09:58 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 05 Nov 2022 09:58 PM IST
सार

पिछले दो सालों में डेंगू का प्रभाव काफी कम रहा जबकि 2019 में प्रदेश भर में 10 हजार से अधिक मामले सामने आए थे। इस बार डेंगू के मामले में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को देहरादून जिले में 12 और नैनीताल जिले में 10 डेंगू के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Dengue patients number crossed two thousand in Uttarakhand highest number of cases in Dehradun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अभी डेंगू का प्रकोप पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। रोजाना डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू मरीजों का आंकड़ा दो हजार पार हो गया है। इसमें सबसे अधिक 1343 मामले देहरादून जिले के हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात यह है कि इस बार डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण पिछले दो सालों में डेंगू का प्रभाव काफी कम रहा जबकि 2019 में प्रदेश भर में 10 हजार से अधिक मामले सामने आए थे। इस बार डेंगू के मामले में बढ़ोतरी हुई है। अब तक डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या दो हजार से अधिक हो गई है। हालांकि डेंगू से प्रदेश में कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को देहरादून जिले में 12 और नैनीताल जिले में 10 डेंगू के मामले सामने आए हैं। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि पहले की तुलना में डेंगू के मामलों में कमी आ रही है। अब तक छह जिलों में डेंगू के मामले सामने आए हैं। देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में डेंगू की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिला         डेंगू के मामले
देहरादून        1343
हरिद्वार          277
नैनीताल        145
पौड़ी           183
टिहरी           42
उधमसिंहनगर  51 
कुल          2041

Uttarakhand: सीएम के फ्लीट को भटकाने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड, इगास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed