फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue Patient number crossed 1000 in dehradun

उत्तराखंड में डेंगू के डंक से हार रहा सिस्टम, प्रदेशभर में डेंगू के 722 मरीज

Wed, 04 Sep 2019 01:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 04 Sep 2019 01:28 PM IST
सार

-23 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि, जिले में पीड़ितों की संख्या 695 पहुंची
-प्रदेशभर में डेंगू के 722 मरीज आ चुके हैं सामने 

विज्ञापन
Dengue Patient number crossed 1000 in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

डेंगू से निपटने के तमाम दावों के बावजूद प्रशासनिक सिस्टम लाचार साबित हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ दून जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 695 पहुंच गई हैं। वहीं बुधवार को 23 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रदेशभर में अब तक डेंगू के 722 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 452 पुरुष और 270 महिलाएं हैं।

विज्ञापन


बता दें, रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से शुरू हुआ डेंगू बुखार का कहर अब पूरे दून जिले में फैल चुका है। डेंगू बुखार से पीड़ित कई मरीज रोजाना निजी और सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसी बीच बुधवार को 23 नए मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इनमें एक पुरुष मरीज दूसरे जिले का है। जबकि छह पुरुष और 16 महिला मरीज देहरादून जिले के हैं। इस तरह से देहरादून में अब तक डेंगू पीड़ित मरीजों का सरकारी आंकड़ा 695 पहुंच चुका है। जबकि अन्य जिलों के मरीजों की संख्या 27 है।

विज्ञापन

 

नौ लोगों के चालान किए

बुधवार स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम ने वाल्मीकि बस्ती, आमवाला तरला, विष्णु लोक, विकास लोक लेन-3 और धोबी घाट आदि स्थानों में 594 घरों में भ्रमण कर डेंगू मच्छर के लार्वा का सर्वे किया। टीम ने टंकियों, टायरों और गमलों आदि में कई दिन से जमा पानी भी खाली कराया।

ऐसे नौ घरों और प्रतिष्ठानों जहां डेंगू मच्छर का लार्वा मिला, उनका चालान किया गया। दूसरी ओर नेहरू कॉलोनी में डेंगू से हुई छात्रा की मौत के बावजूूद अब तक न तो नगर निगम की ओर से दोबारा फॉगिंग की गई है और न ही स्वास्थ्य विभाग ने किसी के खून के सैंपल लिए हैं। जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed