सामने नौजवान की मौत देख सिहर उठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 18 साल के एक नौजवान ने जब समुचित इलाज के अभाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के सामने दम तोड़ दिया, तो वे सिहर उठे। वे स्वयं भी पिछले 10 दिनों से डेंगू से पीड़ित हैं।
रविवार को उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी प्राण घातक बीमारियों से राज्यवासियों को बचाने के उपाय करने का आग्रह किया है। उन्होंने राजनीतिक मतभेद भुलाते हुए भाजपा, सपा, बसपा, उक्रांद सभी राजनीतिक दलों से इस संबंध में एकजुट होने का आग्रह किया।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने इस संबंध में बताया कि उपाध्याय ने अपने पत्र में कहा कि यह चिंता, दु:ख का विषय है कि इन बीमारियों के कारण प्रदेश की कई जिंदगियां असमय समाप्त हो रही हैं।
मानवीय भूलों के कारण मौत अक्षम्य अपराध
कहा कि मृत्यु पर किसी का वश नहीं है, लेकिन मानवीय भूलों के कारण यदि किसी के घर का चिराग बुझ जाए तो वह अक्षम्य अपराध है। सरकार को इस संबंध में समुचित कदम उठाने के साथ-साथ सख्त कानून बनाना चाहिए।
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं से कहा कि यदि जनता ही नहीं रही तो हम लोग राजनीति कैसे करेंगे। इसलिए जरूरी है कि सभी दल अपने राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर इन बीमारियों से निजात पाने पर चिंतन करें।
कहा, अगर उचित समझें तो सर्वदलीय, सर्वपक्षीय बैठक बुलाकर आगे का रोडमैप बनाने का कष्ट करें। बताया कि उपाध्याय के सामने युवक की डेंगू से मौत की घटना दो-तीन दिन पहले की है।