उत्तराखंड सरकार पर हालात काबू न कर पाने का लगाया आरोप, डेंगू पर खूब बरसे हरीश रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार पर डेंगू से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। हालत यह है कि जिले में डेंगू हर रोज एक जान ले रहा है। लेकिन डेंगू से निपटने के लिए कोई ठोस कदम उठाने के बजाय अब ठंड होने का इंतजार किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री आज सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर विधायक ममता राकेश की अगुवाई में दिए गए धरने में भी शामिल हुए।
उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो ब्लड जांच की मशीनें, कंपोनेंट सेपरेटर उन्होंने अपने कार्यकाल में लगवाए थे, उन्हीं से लोगों की जांच हो रही है और ब्लड प्लेटलेट्स मिल रहा है। गलियों में फॉगिंग से मच्छर घरों में घुस रहा है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने भगवानपुर क्षेत्र में डेंगू से मरीजों की मौत का भी मसला उठाया। सरकार अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए आंकड़ों से खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पैरासीटामोल टैबलेट खाने के बयान पर भी घेरा लोगों को स्वयं जागरूक होने को आह्वान किया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि भगवानपुर, ज्वालापुर, झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्रों में डेंगू के साथ अन्य संक्रामक बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं, लेकिन सरकार का रवैया पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना है। मेयर अनीता शर्मा ने हरिद्वार शहर में डेंगू से बचाव का कोई इंतजाम न होने की बात कही। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह नेगी ने धरनास्थल पर ज्ञापन लिया।
धरने पर यह नेता रहे मौजूद
सतपाल ब्रह्मचारी, पुरुषोत्तम शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली, डॉ. संतोष चौहान, श्रमिक नेता राजबीर चौहान, अरविंद शर्मा, सुशील चौधरी, मनीष कर्णवाल, अशोक शर्मा, जिपं सदस्य रोशनलाल, विजयपाल सिंह, अमरदीप रोशन, सीपी सिंह, बीना कपूर, सुनीता अग्रवाल, रामकिशन धीमान, किरतपाल रवि, ठाकुर रतन सिंह, धर्मेद्र प्रधान, सुंदर मनवाल, दीपक जखमोला, राव शेर मोहम्मद, विशाल राठौर, आकाश भाटी, रोहित नेगी, राव फरमूद, राजपाल सिंह, जगमेर सिंह, कुलबीर चौधरी, महंत स्वरूप बिहारी शरण, बृजमोहन बड्थवाल, हाजी मौ. हारुन, फुरकान अली, आशीष सैनी, महेंद्र सिंह, मुनीर आलम, सुशील पैंगोवाल, हुकुम सैनी, बालेश्वर सिंह, सरफराज गौड़, नसीम अब्बासी, बीएस तेजियान, सुनीता सिंह आदि शामिल हुए।
मृतक के घर पहुंचे हरीश रावत
डेंगू से शुक्रवार को एक किशोर की मौत हो गई थी। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उसके घर पहुंचे। शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी। बता दें शुक्रवार को ऋषिकुल विद्यापीठ निवासी अशोक चंद्रा के पुत्र अंशुल चंद्रा की मौत हो गई थी।
दो को देहरादून के गांधी पार्क में धरना देंगे रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में चीनी मिलों पर हजारों करोड़ रुपये का बकाया है, लेकिन सरकार भुगतान करने के लिए उन पर कोई दबाव नहीं दे रही। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस आने वाली दो नवंबर को गांधी पार्क में धरना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले यह धरना मुख्यमंत्री आवास के बाहर किया जाना था, लेकिन अब स्थल बदला गया है।