{"_id":"62e2a9e9df7703189f5439cf","slug":"dengue-in-dehradun-dengue-found-in-day-boarding-school-teacher-first-case-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Attack: देहरादून में डेंगू की दस्तक, डे-बोर्डिंग स्कूल के शिक्षक को लगा डंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Attack: देहरादून में डेंगू की दस्तक, डे-बोर्डिंग स्कूल के शिक्षक को लगा डंक
Thu, 28 Jul 2022 09:12 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 28 Jul 2022 09:12 PM IST
सार
इंदिरानगर स्थित डे-बोर्डिंग एशियन स्कूल के 51 वर्षीय शिक्षक को कुछ दिन पहले बुखार आया था। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने एक निजी लैब से डेंगू की एलाइजा जांच कराई।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून जिले में डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। एक निजी स्कूल के शिक्षक में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। फिलहाल, शिक्षक की हालत सामान्य बताई जा रही है। वह स्कूल परिसर में ही उपचार ले रहे हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच डेंगू बुखार की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इंदिरानगर स्थित डे-बोर्डिंग एशियन स्कूल के 51 वर्षीय शिक्षक को कुछ दिन पहले बुखार आया था। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने एक निजी लैब से डेंगू की एलाइजा जांच कराई। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर स्कूल ने शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। जिले में डेंगू का मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और आशा वर्कर की टीम ने बृहस्पतिवार को स्कूल व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
स्कूल में किसी और शिक्षक, स्टाफ या छात्र में बुखार की शिकायत नहीं मिली है। नगर निगम की टीम ने स्कूल और आसपास मच्छर, लार्वानाशक रसायनों का छिड़काव किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा सोर्स का भी पता किया। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि स्कूल में मच्छर का लार्वा नहीं मिला है। मरीज की स्थिति सामान्य है और वह स्कूल परिसर में ही उपचार ले रहे हैं। स्कूल के विजिटिंग डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल परिसर का निरीक्षण कर डेंगू की रोकथाम संबंधी कार्रवाई की है। स्कूल और क्षेत्र में पूरी एहतियात बरती जा रही है। वहीं, शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को डेंगू से रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है। अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को पूरे बाजू के कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें।