फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue in dehradun breaks record

देहरादूनः इस बार डेंगू ने बनाया नया रिकॉर्ड, सकते में आ गया स्वास्थ्य विभाग

Mon, 23 Sep 2019 10:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Sep 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
dengue in dehradun breaks record
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून जिले में इस बार डेंगू के प्रकोप ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। जिले में शनिवार तक 2607 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी थी। इससे स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है। स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग, समेकित बाल विकास परियोजना, नगर निगम और पुलिस के साथ मिलकर डेंगू लार्वा को नष्ट करने और लोगों में जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है। इसके लिए 21 टीमें मैदान में जुटी हैं। अब तक 61 हजार 252 घरों में लार्वा का सर्वे किया गया है। जिसमें से 3760 घरों पर लार्वा पाया गया और इसे नष्ट किया गया।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके गुप्ता ने रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत विगत अगस्त माह से सघन जन जागरुकता व सोर्स रिडक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही डेंगू के मरीजों के लिए विभिन्न अस्पतालों में 42 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जिनमें 141 बेड रिजर्व किए गए। इसके साथ ही 36 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून में गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय, कोरोनेशन, दून मेडिकल कॉलेज, एसपीएस ऋषिकेश और सीएचसी रायपुर में एलाइजा जांच की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


ये क्षेत्र हैं प्रभावित
रायपुर, लाडपुर, नालापानी, ईसी रोड, राजपुर, प्रेमनगर, राजपुर, पटेलनगर, डिफेंस कालोनी, रेसकोर्स, धर्मपुर, चंदरनगर, डालनवाला, सुभाष रोड, जोगीवाला, डोईवाला ऋषिकेश, हाथीबड़कला, वाणी विहार समेत 33 क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में ज्यादा मरीज
इस समय सरकारी अस्पतालों में 104 मरीज भर्ती हैं। जबकि निजी अस्पतालों में 162 मरीज भर्ती हैं। जिले में डेंगू और इसके लक्षण वाले 11 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि डेंगू से मौत के छह मामले पुष्ट हो चुके हैैं। जबकि पांच संदिग्ध मामलों का डेथ ऑडिट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed