फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue confirmed in three more patients, number reaches 21

Dehradun News: तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 21 हुई संख्या

Sat, 19 Apr 2025 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in three more patients, number reaches 21
जिले के तीन निजी अस्पतालों में भर्ती तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। तीनों नए मरीजों में से एक मरीज दून, एक हरिद्वार और एक सहारनपुर जिले का रहने वाला है। दून में शुक्रवार को श्रीमहंत इंदिरेश, ग्राफिक एरा व जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती एक-एक मरीज की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को अलग-अलग अस्पतालों में चार मरीजों को भर्ती किया गया था। इनमें से तीन मरीजों की एलाइजा जांच पॉजिटिव आई, जबकि एक मरीज का रैपिड टेस्ट पॉजिटिव आया। जिलेभर में शुक्रवार को 55 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई थी। दून के श्रीमहंत इंदिरेश, ग्राफिक एरा और जौलीग्रांट अस्पताल में डेंगू के अभी 12 मरीज भर्ती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों में डेंगू के 200 बेड आरक्षित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed