{"_id":"5d35d89b8ebc3e6cbf3f4df2","slug":"dengue-confirmed-in-four-more-patients-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में चार और मरीजों को हुआ डेंगू , अब तक 17 मरीजों में हो चुकी पुष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में चार और मरीजों को हुआ डेंगू , अब तक 17 मरीजों में हो चुकी पुष्टि
Tue, 23 Jul 2019 09:26 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Jul 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज उत्तरकाशी, जबकि तीन देहरादून जिले के हैं। इस तरह से देहरादून जिले में अब तक 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इन सबकी एलाइजा जांच रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ डा.एसके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें एक युवती रायपुर के तरला आमवाला क्षेत्र की है। इस युवती का कोरोनेशन अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
दूसरा रायपुर के ही लाडपुर-रक्षापुरम क्षेत्र का युवक और तीसरी 13 साल की किशोरी है। जबकि उत्तरकाशी जिले की 10 साल की बच्ची में भी एलाइजा जांच से डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, रायपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग वहां की स्थिति पर खास नजर रखने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की भी रिपोर्ट ली जा रही है। ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम को फॉगिंग करने का अनुरोध भी किया जा रहा है। सोमवार को जिला वैक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रीन व्यू अपार्टमेंट, राजपुर रोड एनक्लेव, हिम ज्योति स्कूल, पैसिफिक गोल्फ, आइएएस कॉलोनी, आईटी पार्क आदि क्षेत्रों का दौरा कर डेंगू मच्छरों की रोकथाम और डेंगू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया।