फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dengue cases in dehradun and rishikesh

देहरादून व ऋषिकेश में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मरीजों में कई गंभीर

Sun, 07 Oct 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Oct 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
dengue cases in dehradun and rishikesh
dengue

मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को देहरादून व ऋषिकेश मेें डेंगू के 10 नए मामले सामने आए हैं। मरीजाें को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां विशेषज्ञों की टीम इलाज कर रही है।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा जिन इलाकों के ये मरीज रहने वाले हैं उन इलाकों में एंटी लार्वा स्प्रे कराने के  साथ ही दवाइयां बांटी जा रही हैं। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगाें को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य में 500 से अधिक डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं। इन मरीजों में दो मरीजों की इलाज के दोैरान मौत भी हो गई थी।

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि डेंगू फैलने न पाए, इसके लिए सभी जिलों में एंटी लार्वा स्प्रे कराने के साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा सभी सीएमओ को अपने अधीनस्थ जिलों में डेेंगू रोकने को लेकर हर संभव कदम उठाने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed