{"_id":"5d41d8198ebc3e6cf57b37bf","slug":"dengue-15-more-patient-found-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, 15 और मरीजों में हुई पुष्टि, 94 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, 15 और मरीजों में हुई पुष्टि, 94 पहुंची संख्या
Thu, 01 Aug 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 01 Aug 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में डेंगू का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को 15 और मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर रायपुर और उससे सटे क्षेत्रों के हैं। इस तरह से जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 94 पहुंच गई है।
विज्ञापन
बुधवार को भी दून अस्पताल समेत शहर के विभिन्न अस्पतालो में डेंगू बुखार के प्राथमिक लक्षणों वाले मरीज बड़ी संख्या में जांच के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने ऐसे मरीजों की रैपिड जांच कराई है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मरीज जिनकी रैपिड जांच पॉजीटिव आएगी उनकी एलाइजा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, डेंगू के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डेंगू की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाए हुए हैं। बुधवार को जिला रेडक्त्रसस सोसाइटी ने भी गुरुराम राय इंटर कॉलेज नेहरुग्राम में स्वास्थ्य गोष्ठी की। गोष्ठी में डेंगू से बचाव व रोकथाम की जानकारी दी गई। रेडक्रास सोसाइटी की चेयरमैन छाया शुक्ला व महासचिव डॉ. एमएस अंसारी ने गोष्ठी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला वैक्टर जनित रोग निवारण अधिकारी सुभाष जोशी ने डेंगू पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर रात के बजाय दिन में काटते हैं। वहीं, ये मच्छर ज्यादा पुराने पानी में नहीं, बल्कि तीन-चार दिन तक एक स्थान पर रखे पानी में भी पनपते हैं। इस बीमारी के इलाज की नौबत आए इससे पहले ही कुछ ऐसे कदम उठाएं कि डेंगू आपको चपेट में न ले सके।
इसलिए कूलर आदि की हर तीन-चार दिन में सफाई जरूर करें और घर में या आसपास पानी जमा न होने दें। डॉ. अंसारी ने डेंगू से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। फुल बाजू की शर्ट पहनें और पैरों को भी पूरा ढक कर रखें। इसके अलावा घर की खिड़कियों में जाली लगाएं और दरवाजों को खुला न छोड़ें। उन्होंने कहा कि सोने के समय मच्छरदानी लगाएं या कॉइल जलाएं। बुखार आए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
डायट का खास ध्यान रखें ताकि इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहे। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एलएम उप्रेती, प्रधानाचार्य प्रतिभा पाठक, पार्षद नरेश रावत, पद्मिनी मल्होत्रा, पार्वती पांडे, रूपाली शर्मा, डॉ. शिफत अंसारी, जाईद हसन, कमलेश वर्मा, जगप्रीत सिंह, इशरत हबीब आदि उपस्थित रहे।