ATM हैक मामला: देना बैंक ने लॉक किए 17 हजार खाते, हैकर्स बुलाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में 30 लाख से ज्यादा बैंक खातों की एटीएम की जानकारी हैक होने के मामले पर देना बैंक भी सतर्क हो गया है। देना बैंक ने सुरक्षा के लिहाज से देशभर में 17 हजार ग्राहकों के बैंक खाते लॉक कर दिए हैं। हैकिंग से बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को दून पहुंचे देना बैंक के सीएमडी अश्वनी कुमार ने यह जानकारी दी।
देना बैंक के अंचल कार्यालय में बैंक के सीएमडी अश्वनी कुमार मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि सीधे तौर पर ग्राहकों को नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन बैंक ने हैकिंग को लेकर संदिग्ध नजर आ रहे देशभर में 17 हजार खातों को लॉक कर दिया है।
इनके ग्राहकों को सूचित किया जा रहा है कि वह अपनी सभी डिटेल्स समय से बदल लें। उन्होंने बताया कि आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक ही सभी काम किए जा रहे हैं।
प्रोफेशनल हैकर्स से सिस्टम हैक करा रहा बैंक
हैकिंग से बचाव के लिए बैंक प्रोफेशनल हैकर्स को बुलाकर अपने सिस्टम को हैक करा रहा है, ताकि यह और पुख्ता हो जाए। कहीं भी कोई कमी न रहे और ग्राहकों को कोई नुकसान न हो।
उन्होंने बताया कि वर्तमान आर्थिक हालात के चलते फिलहाल बड़ी इंडस्ट्रीज लोन के लिए आवेदन नहीं कर रही हैं, लेकिन बैंक ने उत्तराखंड में छह स्टैंड अप लोन और 1000 मुद्रा लोन दिए हैं।
उन्होंने इस दौरान शिविर में 18 करोड़ 20 लाख रुपये का लोन भी ग्राहकों को प्रदान किया। प्र्रेसवार्ता के दौरान बैंक के अंचल प्रबंधक प्रेम प्रकाश सचदेवा, उप प्रबंधक केशवराम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।