{"_id":"65769cf259c4ba53da027276","slug":"demonstration-of-people-in-kotdwar-demanding-construction-of-laldhang-motorway-and-damaged-malan-bridge-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: लालढंग मार्ग और मालन पुल का निर्माण न होने से आक्रोश, पूर्व सैनिकों की अगुवाई में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: लालढंग मार्ग और मालन पुल का निर्माण न होने से आक्रोश, पूर्व सैनिकों की अगुवाई में प्रदर्शन
Mon, 11 Dec 2023 11:15 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 11 Dec 2023 11:15 AM IST
सार
13 जुलाई को टूटे मालन पुल का पुनर्निर्माण नहीं होने से कोटद्वार के लोगों में आक्रोश बढ़ा जा रहा है। वहीं लालढंग मोटर मार्ग का निर्माण भी नहीं होने से स्थानीय लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों की अगुवाई में कोटद्वार में लोगों का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार में लालढंग मोटर मार्ग और क्षतिग्रस्त मालन पुल का निर्माण न होने से लोगों में आक्रोश है। पूर्व सैनिकों की अगुवाई में चिलरखाल में स्थानीय लोग आज लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। बारिश के दौरान मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया था, जिसके चलते यहां आवागमन ठप है।
विज्ञापन
हालांकि लोनिवि दुगड्डा की ओर से बीते 13 जुलाई को टूटे मालन पुल के पुनर्निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। रविवार को आईआईटी बीएचयू (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के विशेषज्ञों ने क्षतिग्रस्त मालन पुल का निरीक्षण कर इसके लिए तैयार किए गए डिजाइन को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यह कैसी तैयारी...कैंप शुरू न संभावित खिलाड़ियों की सूची, 38वें राष्ट्रीय खेलों की करनी है मेजबानी
विज्ञापन
पिलर को वेल फाउंडेशन तकनीक पर बनाया जाएगा और अन्य स्ट्रक्चर पुराना ही होगा। डिजायन के साथ ही निर्माण के लिए बनाई गई डीपीआर को शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही टेंडर निकाल दिए जाएंगे। देर से ही सही, लोनिवि दुगड्डा की ओर से मालन पुल निर्माण के लिए डिजाइन और डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है।