फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   City bus operators stopped operation of trains and protest at clock tower trouble of passengers Uttarakhand

Dehradun: सिटी बस संचालकों ने गाड़ियों का संचालन ठप कर घंटाघर पर किया प्रदर्शन, यात्री रहे परेशान

Sat, 12 Nov 2022 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 04:02 PM IST
सार

नई व्यवस्था के तहत विकासनगर, डाकपत्थर से निजी बसें अब पुरवल, प्रेमनगर, बल्लूपुर, किशननगर चौक, घंटाघर से होते हुए परेड मैदान के लिए संचालित की जाएंगी। पहले इन बसों का संचालन आईएसबीटी तक ही किया जाता था। इस नई व्यवस्था से सिटी संचालकों, चालकों और परिचालकों में आक्रोश पैदा हो गया है।

विज्ञापन
City bus operators stopped operation of trains and protest at clock tower trouble of passengers Uttarakhand
सिटी बस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

विकासनगर, डाकपत्थर से आईएसबीटी के लिए संचालित निजी बसों को अब परेड मैदान के लिए संचालित करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश से सिटी बस संचालकों, चालकों और परिचालकों में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने घंटाघर पर सिटी बसें खड़ी कर प्रदर्शन किया, जिससे जाम की स्थिति बन गई और यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


बता दें कि नई व्यवस्था के तहत विकासनगर, डाकपत्थर से निजी बसें अब पुरवल, प्रेमनगर, बल्लूपुर, किशननगर चौक, घंटाघर से होते हुए परेड मैदान के लिए संचालित की जाएंगी। पहले इन बसों का संचालन आईएसबीटी तक ही किया जाता था। इस नई व्यवस्था से सिटी संचालकों, चालकों और परिचालकों में आक्रोश पैदा हो गया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अगर उक्त रूट पर निजी बसें चलेंगी तो वह सिटी बसें कहां चलाएंगे। इसी बात को लेकर आक्रोशित संचालक, चालकों और परिचालकों के साथ सिटी बसें लेकर घंटाघर पर एकत्र हो गए और जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद वह शांत हो गए। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल आरटीओ कार्यालय में आरटीओ से मिला। जहां आरटीओ ने बताया कि राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में वह इस संबंध में कुछ नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजयवर्धन डंडरियाल नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल संभागीय परिवहन प्राधिकरण कार्यालय भी गया लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। विजयवर्धन डंडरियाल का कहना है कि विकासनगर, डाकपत्थर से निजी बसों का संचालन अगर परेड मैदान के लिए किया जाता है तो वह सिटी बसों का संचालन ठप कर देंगे।


ये भी पढ़ें....Haridwar:  निर्मल अखाड़े के संतों ने मांगी पुलिस सुरक्षा, पंजाब से आए गुट के हंगामा करने के बाद बढ़ा विवाद

यात्री रहे परेशान
शुक्रवार को सिटी बसों के करीब एक घंटे तक ठप रहने से परेड मैदान-घंटाघर, किशननगर चौक, बल्लूपुर, प्रेमनगर और पुरवल तक यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री काफी देर तक बसों का इंतजार करते हुए सड़क पर खड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed