फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demonstration at MDDA office against illegal construction

अवैध निर्माण के विरोध में एमडीडीए कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sat, 21 May 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at MDDA office against illegal construction
अवैध निर्माण और भू उपयोग को गलत ढंग से परिवर्तित किए जाने की शिकायत करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्षद उर्मिला थापा के नेतृत्व में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के आईएसबीटी स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एमडीडीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजपुर क्षेत्र में कर्मियों की मिलीभगत से अवैध मानचित्र पास करने और नियम विरुद्ध भू उपयोग परिवर्तित किए जा रहे हैं। इस संबंध में कांग्रेस ने एमडीडीए सचिव को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एमडीडीए की मिलीभगत से कुछ भू माफिया राजपुर क्षेत्र के नाले-खालों और नॉन जेड ए श्रेणी की भूमि पर आवासीय मानचित्र बनवाकर अवैध निर्माण करा रहे हैं। हाथीबड़कला, साईं मंदिर के समीप नाले को पाटकर बहुमंजिला इमारतें तैयार की जा रही हैं। सहस्रधारा बाईपास पर शिप्रा विहार के पास बिना सही खसरे के भूमाफिया और एमडीडीए की मिलीभगत से मानचित्र स्वीकृत कर चार मंजिला तक इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। कैनाल रोड पर प्रत्येक आवासीय मकान की पार्किंग के स्थान पर और राजपुर चौक बस स्टैंड पर सड़क के किनारे व्यवसायिक दुकानों का अवैध निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

कई मामलों में हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं विचाराधीन हैं, जिसमें कई क्षेत्रीय लोग पक्षकार हैं। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों से मांग की कि देहरादून शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध निर्माण ध्वस्त कर और मिलीभगत की जांच की जाए। मांग पूरी न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद उर्मिला थापा, रमेश कुमार मंगू, हरि प्रसाद भट्ट, मोहन थापा, विनोद चोहान, भूपेंद्र नेगी, उदय सिंह रावत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed