फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demonstration against Uniform Civil Code, effigy of CM burnt

Dehradun News: समान नागरिक संहिता के विरोध में प्रदर्शन, सीएम का पुतला दहन

Sat, 17 Jun 2023 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against Uniform Civil Code, effigy of CM burnt
आम इंसान विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहसपुर बाजार में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समान नागरिक संहिता को संविधान विरोधी बताते हुए सरकार से ऐसा कोई कानून नहीं बनाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन

आइविपा के कार्यकर्ताओं ने सहसपुर के बाजार में समान नागरिक संहिता के खिलाफ रैली निकाली। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। लैंड जिहाद के नाम पर विशेष समुदाय के लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा समान नागरिक संहिता कानून लाकर धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का हनन करना चाहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी किसी भी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी इस प्रकार के मामलों को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। इस दौरान किसान नेता राजू तोमर, अली खान, हारुन, नदीम खान, लियाकत अली, सोनू, परवेज, अभय यादव, जसपाल यादव, इकराम, मोहम्मद राशिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed