फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand to open portal for recruitment to 1455 posts of

Dehradun News: नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पदों पर भर्ती के लिए पोर्टल खोलने की मांग

Mon, 29 Jan 2024 02:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demand to open portal for recruitment to 1455 posts of
I
विज्ञापन

II- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिला नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड का प्रतिनिधि मंडल
I
I प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पदों पर विज्ञप्ति जारी होने के बाद भी आवेदन शुरू नहीं हुए। जबकि इसके आवेदन 12 दिसंबर से शुरू होने थे। इस संबंध में नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिला और आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलने की मांग की।
I
I
I
Iनर्सिंग महासंघ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बताया कि 29 नवंबर 2023 को प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पदों पर विज्ञप्ति जारी कर दी गई थी। ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर से शुरू होने थे, लेकिन 12 दिसंबर को आवेदन प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया। इसके लिए अब तक ऑनलाइन पोर्टल नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iप्रदेश के नर्सिंग अधिकारियों में भर्ती को लेकर असमंजस बना हुआ है। इसके अलावा आने वाले लोकसभा चुनाव के बीच आचार संहिता लग सकती है। इससे पहले प्रदेश के सभी नर्सिंग अधिकारी चाहते हैं कि आवेदन प्रक्रिया के लिए पोर्टल को जल्द खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिलकर नर्सिंग भर्ती के बारे में अवगत कराया। इस संबंध में अध्यक्ष से सकारात्मक आश्वासन मिला कि बहुत जल्द आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा और मेडिकल के 1455 पदों पर भर्ती को गतिमान कर दिया जाएगा।

I
I
I
Iये रहे मौजूद
I
I
I
Iइस मौके पर नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद उनियाल, हरीश भट्ट, अजीत भंडारी, सुषमा नेगी, सुचिता और प्रवेश आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed