फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand to give admission to students in 11th and 12th class also

Dehradun News: 11वीं-12वीं में भी छात्रों को प्रवेश देने की मांग

Wed, 07 May 2025 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Demand to give admission to students in 11th and 12th class also
रक्षा अनुसंधान विद्यालय रायपुर रोड में हाल ही में 10वीं की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। दरअसल, इस विद्यालय में 11वीं और 12वीं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इसके चलते छात्रों को डर सता रहा है कि आगे की पढ़ाई वह कहां और कैसे करें। इस संबंध में मंगलवार को नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) की ओर से डीआरडीओ के निदेशक को पत्र लिखा गया। एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध इस विद्यालय को साल 2015 में मान्यता मिली। इसके बाद 2021 में विद्यालय प्रबंधन ने दून व मसूरी के दो विद्यालयों समेत देश के अन्य दो स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया। इस मामले में एनएपीएसआर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। करीब ढाई साल तक चले इस मामले में कोर्ट ने स्कूल बंद करने वाले फैसले को निरस्त कर दिया। इसके बाद विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हुई। लेकिन, 11वीं और 12वीं में अभी भी प्रवेश पर रोक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed