फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for investigation of lands in the name of Van Gujjars

Dehradun News: वन गुर्जरों के नाम हुई जमीनों की जांच की मांग

Tue, 25 Feb 2025 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation of lands in the name of Van Gujjars
रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने हनोल में प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में निवास कर रहे वन गुर्जरों के नाम दर्ज हुई जमीनों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से दर्ज की गई जमीनों को राज्य सरकार में निहित किया जाना चाहिए। रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने हनोल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र की जनजाति की जमीनों को 1983 के बंदोबस्त में असंवैधानिक तरीके से वन गुर्जरों के नाम दर्ज करा दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्राम धनराश, पुरटाड़, चांदनी, ब्यूलाडा, हनोल, मैंद्रथ, चांती, सुनीर, पलासू, लखवाड, हेडसु, हटाल, सुखड़, मझोग समेत तहसील क्षेत्र के अन्य स्थानों पर अवैध तरीके से रह रहे इस प्रकार के लोगों की जांच करके उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो रुद्र सेना के कार्यकर्ता तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना देंगे। जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed