फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for giving conveyance allowance to Jal Sansthan employees

जलसंस्थान कर्मचारियों को वाहन भत्ता दिए जाने की मांग

Fri, 25 Feb 2022 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Demand for giving conveyance allowance to Jal Sansthan employees
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा ने सचिव पेयजल निगम को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में उन्होंने उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारियों को अन्य राज्य कर्मचारियों की भांति वाहन भत्ता अनुमन्य करने और भविष्य निधि धनराशि में भी अन्य राज्य कर्मचारियों की भांति सात प्रतिशत ब्याज दिए जाने की व्यवस्था करने की मांग की है। कहा कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो मोर्चा आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला ने कह कि राज्य के सभी कर्मचारियों को वाहन के वर्गीकरण के आधार पर दिया जा रहा है। लेकिन जलसंस्थान के कर्मचारियों को वाहन भत्ता नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पेयजल सचिव से मांग की है कि अन्य कर्मचारियों की भांति जलसंस्थान के कर्मचारियों को भी वाहन भत्ता दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जलसंस्थान कर्मचारियों के भविष्य निधि धनराशि को सेविंग खातों के रूप में संचालित किया जा रहा है। जिन पर बैंक तीन प्रतिशत ब्याज दे रहे हैं। जबकि राजकीय कर्मचारियों और अन्य निगमों के कर्मचारियों को भविष्य निधि धनराशि पर सात प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। इससे जलसंस्थान कर्मचारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो मोर्चा आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed