{"_id":"69c29241bdaef642a10f24d1","slug":"demand-for-disbursal-of-pension-from-the-treasury-on-the-10th-of-every-month-dehradun-news-c-5-drn1043-929213-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हर महीने की 10 तारीख को कोषागार से पेंशन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हर महीने की 10 तारीख को कोषागार से पेंशन देने की मांग
विज्ञापन
- उत्तराखंड पेयजल पेंशनर्स एसोसिएशन ने बैठक में की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड पेयजल पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांग की है कि पेंशनरों को हर महीने की 10 तारीख को कोषागार के माध्यम से पेंशन जारी की जाए। उन्होंने पेंशन का प्रावधान बजट में कराने की भी मांग की।
मंगलवार को एसोसिएशन की बैठक बल्लूपुर स्थित आस्था भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता पीएस रावत और संचालन पीके शुक्ला ने किया। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने पेंशनरों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए। एसोसिएशन ने इस पर पुलिस अधिकारियों का आभार जताया। बैठक में मांग की गई कि सरकार हर महीने की 10 तारीख को कोषागार से उनकी पेंशन जारी करे। पेंशन के लिए बजट में अलग से प्रावधान भी किया जाए। शेष देयकों का जल्द भुगतान किया जाए। बैठक में अवधेश कुमार, बीके मित्तल, मुकेश जोशी, एनएस रावत, मनमोहन नेग, राजकुमार, एम जैदी, बृजपाल सिंह, कुशलानंद उनियाल आदि मौजूद रहे।