फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for changes to the certificate issuance system

Dehradun News: प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था में बदलाव की मांग

Sat, 19 Sep 2026 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 19 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Demand for changes to the certificate issuance system
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पूर्व की भांति ब्लॉक स्तर से जारी करने की मांग की। बहुजन समाज पार्टी के चकराता विधानसभा प्रभारी भीम दत्त वर्मा के नेतृत्व में तहसील पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार सुशीला कोठियाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि पूर्व में जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र ब्लॉक स्तर से जारी किए जाते थे। वर्तमान में इस व्यवस्था को बदलकर न्यायालय के आदेश पर प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था कर दी गई है। इससे विशेष तौर पर दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उनका समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहा है।जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि पूर्व की भांति ग्राम पंचायत स्तर से ही जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था फिर से लागू की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष चरण सिंह चौहान, चंदन सिंह, राजेंद्र चौहान, गोविंद सिंह, दिनेश, रितेश, टीकम सिंह चौहान, सरदार सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed