फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for approval of Chillarkhal-Laldhang Ramnagar road construction

Dehradun News: चिल्लरखाल-लालढांग रामनगर सड़क निर्माण को स्वीकृति देने की मांग

Mon, 10 Nov 2025 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Demand for approval of Chillarkhal-Laldhang Ramnagar road construction
- कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव को भेजा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र शाह ने केंद्र सरकार से चिल्लरखाल-लालढांग रामनगर सड़क निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को इस संबंध पत्र भेजा है।
शाह ने कहा, यह सड़क गढ़वाल व कुमाऊं मंडल को जोड़ती है। पिछले कई वर्षों से दोनों मंडलों के लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। सड़क निर्माण से देहरादून वाया कोटद्वार से रामनगर तक लगभग 100 किमी. की दूरी कम होने के कारण समय की बचत होगी। साथ ही उत्तराखंड के लोगों पर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर लगने वाला टैक्स का बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए राज्य सरकार ने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से 250 पेड़ काटने की अनुमति मांगी गई है, लेकिन मंत्रालय ने इसकी अनुमति नहीं दी है। उन्होंने केंद्रीय वन मंत्री से आग्रह किया है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीदों की राज्य के विकास के लिए की गई कुर्बानी का सम्मान करते हुए राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर चिल्लरखाल-लालढांग-रामनगर सड़क निर्माण की स्वीकृति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed