फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Demand for allotment of land for frontier headquarters

आईटीबीपी अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

Thu, 29 Jul 2021 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Demand for allotment of land for frontier headquarters
आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। आईटीबीपी अधिकारियों ने फ्रंटियर मुख्यालय के लिए भूमि आवंटन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी अधिकारियों को अश्वासन दिया कि सभी कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

आईटीबीपी के महानिरीक्षक आईपीएस नीलाभ किशोर, उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री से फ्रंटियर मुख्यालय के लिए प्रस्तावित 15 एकड़ भूमि आवंटित करने को लेकर चर्चा की। कहा कि भूमि आवंटन का मसला विगत कई सालों से अटका हुआ है। साथ ही उन्होंने आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी के लिए जोशीमठ में भूमि हस्तांतरण के संबंध में भी चर्चा की। सीमांत क्षेत्र ज्यौलिंगकांग के नजदीक स्थापित प्राचीन पार्वती मंदिर इत्यादि का चार्ज 7वीं बटालियन आईटीबीपी को पूर्णत: स्थायी तौर पर देने की मांग की भी की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया कि फ्रंटियर मुख्यालय और वाहिनी के लिए भूमि हस्तांतरण सहित अन्य सभी कार्यों को तत्काल पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान पीआरओ राजीव नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed